Categories: Crime

खबर का हुवा असर, मासूम को पीटने वाले पुलिसकर्मी हुवे निलंबित

गाजीपुर। मो.इसराफील अंसारी। हमारी खबर का हुवा असर। बिना कसूर सात वर्षीय नाबालिक बालक को पीटने के आरोप में पुलिस अधिक्षक रामकिशोर वर्मा ने रविवार को शादियाबाद थाने पर तैनात निलेश यादव व छोटे लाल पाल को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  बताते चले कि शादियाबाद थाने पर तैनात दोनों सिपाहियों ने शनिवार की सुबह स्‍थानीय बाजार में एक दुकान के पास स्थित आम के पेड़ के नीचे गिरे आम के फलों को बटोरने गये

सात वर्षीय बालक जिलानी पुत्र रियाज फकीर को कुछ लोगों के इशारे पर पकड़कर बुरी तरह पीटकर थाने पर बैठा दिया था। हमारे द्वारा इस खबर को पूरी निष्पक्षता के साथ उठाया गया था। इस खबर का संज्ञान ले पीजी कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्‍यक्ष पंकज उपाध्‍याय व स्‍वामी सहजानंद के छात्र संघ अध्‍यक्ष अभिषेक राय ने संयुक्‍त रुप से एसपी की मोबाइल पर संपर्क करके सिपाहियों के कारस्‍तानी की सूचना दी थी। यह खबर का ही असर हुवा कि पुलिस अधिक्षक ग़ाज़ीपुर द्वारा आरोपी दोनों सिपाहियो को निलंबित कर दिया हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts