Categories: Crime

प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया लव जिहाद का मामला

पटना,(नसीम कुरैशी)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा की युवती ने पटना के महिला थाने में अपने प्रेमी के खिलाफ लव जेहाद का केस दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि आसिफ इकबाल ने पहले उसे फेसबुक पर प्रेम के जाल में फंसाया, इसके बाद निकाह कियाऔर फिर धर्म परिवर्तन करा दिया। धर्म परिवर्तन कराने के बाद प्रेमी ने उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने को भी मजबूर किया।युवती ने बताया कि वह फेसबुक से आसिफ के संपर्क में आई थी।

कुछ दिनों तक फेसबुक पर हुई बातचीत के बात दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातें करने लगे। बातों ही बातों में वह आसिफ से प्यार कर बैठी। आसिफ ने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वह जनवरी में पटना आई और रेस्टोरेंट में दोनों मिले। इसके बाद आसिफ उसे मीठापुर बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद आसिफ ने युवती के साथ संबंध बनाया और मोबाइल पर उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। अपने साथ हुए इस धोखे से बेखबर युवती कोलकाता लौट गई। कुछ दिनों बात आसिफ अश्लील वीडियो के नाम पर युवती को ब्लैकमेल करने लगा। वह कहने लगा कि मुझसे शादी करो नहीं तो उसे सार्वजनिक कर दूंगा।प्रेमी की बात से डरकर युवती पटना आई। आसिफ ने एक मौलवी की मदद से युवती के साथ निकाह किया, लेकिन वह सिर्फ दिखावा था। इसमें न कोई गवाह था और न कोई रस्म अदा किए गए। निकाह के बाद युवती आसिफ के साथ पति-पत्नी की तरह रहने लगी। आसिफ ने उसे कभी हॉस्टल में तो कभी कहीं और रखा, लेकिन अपने घर नहीं ले गया। इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया गया।एक दिन जब आसिफ का फोन बंद था तब युवती फुलवारी शरीफ स्थित उसके घर पहुंच गई। घरवालों ने युवती को घर से निकाल दिया और आसिफ से कहा कि यह अभी पूरी तरह से मुसलमान नहीं बनी है। इसका धर्म परिवर्तन कराओ फिर घर लेकर आना।6

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts