Categories: Crime

आखिर क्या हुई बात जो विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

गाजीपुर। मोहम्मद इसराफिल अंसारी। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गाँव कि विवाहिता सीमा उम्र 25 वर्ष ने सोमवार की सुबह करीब 6 बजे दुपट्टे के  सहारे फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार नेवादा गांव के मुसाफिर राम के लड़के की शादी दस वर्ष पहले बलिया जिला के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा(मठिया) गाँव निवासी सुरेश राम की लड़की सीमा से हुआ था।
पति बाहर रह कर नौकरी करता था और उसकी औरत अपने मायके में ही रहती थी। 15 दिन पहले बाहर से आकर अपनी पत्नी को लेकर घर आया था। सास उसकी कोटे की दुकान पर राशन लेने बगल के गाँव गयी हुई थी और पति वकील शौच करने सीवान मे चला गया। वापस आने पर घर में पत्‍नी को न पाकर इधर-उधर काफी खोजा लेकिन कही नही दिखाई दी। जब कमरे के अन्दर झांककर देखा तो उसके होश उड गये। मृतका पंखे की कुण्डी के सहारे लटक रही थी। घटना की जानकारी जब पडोसियों को हुई तो काफी संख्‍या में लोग मौके पर जुट गये जिन्‍होने मृतका के शव को नीचे उतारा। लोगों ने इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी जिसने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts