Categories: Crime

ऑटो में भी पढ़ाई कर आइआइटी का साधा लक्ष्य

आगरा: सफल होने के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इससे मुश्किल लक्ष्य भी आसान हो जाता है। जेईई एडवांस में 249 वीं रैंक हासिल करने वाले हर्ष जैन और 406 वीं रैंक प्राप्त करने वाले आयुष गोयल ने टाइम मैनेजमेंट और मेहनत से आइआइटी का लक्ष्य साधा है। ये दोनों कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक करना चाहते हैं।

ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी हर्ष जैन ने बताया कि उनके पिता कपड़ा एजेंट हैं। वे दसवीं में थे, तब स्कूल में प्रॉब्लम सॉल्बिंग असेस्टमेंट में क्लास में अव्वल आने पर आइआइटी का सपना देखा। यह आसान नहीं था, हाईस्कूल के बाद से ही तैयारी शुरू कर दी। उनका लक्ष्य 30, शाहगंज में फ्री कोचिंग में चयन हो गया, इसके लिए सुबह छह बजे घर से निकलते थे। ऑटो में एक घंटा लगता था, सात बजे से कोचिंग और दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद दूसरी कोचिंग में दोपहर दो बजे पहुंच जाते थे। वहां से रात पौने आठ बजे छुट्टी होने के बाद घर पहुंचना और होम वर्क करना। इस दौरान दो घंटे ऑटो में सफर करना पड़ता था। ऐसे में ऑटो में लगने वाले समय का भी सदुपयोग किया और दो घंटे के दौरान ऑटो में पढ़ाई की। इस तरह मेहनत करने के बाद पूरा भरोसा था कि कामयाबी मिलेगी।
406 वीं रैंक हासिल करने वाले आयुष गोयल का यह दूसरा प्रयास था। बलूनी क्लासेज से तैयारी करने के साथ ही सेल्फ स्टडी की। आयुष रिसर्च के क्षेत्र में आगे जाना चाहता है। जेईई एडवांस के लिए 12 से 14 घंटे पढ़ाई की। शोएब शकील की 1550 और अमन की 3947 वीं रैंक आई है। एससी कैटेगरी में शिकोहाबाद निवासी सुमित दिवाकर की 97 वीं रैंक है।
पिता बैग बनाते हैं, बेटा करेगा सीएस से बीटेक
मोहनपुरा निवासी संजय जैन बैग सिलाई का काम करते हैं। उनके बेटे अरिहंत जैन की 1208 वीं रैंक आई है। वे कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी निवासी शिवम गर्ग की 2662 रैंक आई है। उनके पिता दवा की दुकान पर काम करते हैं। वे सीएस से बीटेक करना चाहते हैं।
टॉपर्स प्रोफाइल
– हर्ष जैन पिता संजय कुमार जैन कपड़ा एजेंट, मां अनीता जैन, ट्रांस यमुना कॉलोनी।
– हाईस्कूल, सेंट एंड्रूज स्कूल 10 सीजीपीए, इंटरमीडिएट मिल्टन पब्लिक स्कूल 94 फीसद।
– हॉबी: टेबिल टेनिस खेलना, कंप्यूटर गेम और चैस खेलना।
– आइआइटी, मुंबई, खड़गपुर या दिल्ली से सीएस ब्रांच से बीटेक करना।
– गूगल या सोशल नेटवर्किंग साइट के लिए काम करना।
– आयुष गोयल पिता अनूप गोयल बिजनेस मैन, मां बबिता गोयल। अनुराग नगर बल्केश्वर।
– हाईस्कूल सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, 10 सीजीपीए, इंटरमीडिएट आगरा पब्लिक स्कूल 94.4 फीसद।
– 12 से 14 घ्ाटे पढ़ाई।
– हॉबी: दोस्तों के साथ गपशप और मूवी देखना।
– आइआइटी दिल्ली से सीएस या मैकेनिकल ब्रांच में बीटेक।
– रिसर्च के क्षेत्र में जाना।
लक्ष्य 30 के सफल हुए छात्र
प्रभात जैन, भरत दुबे, तरुण गोयल, शिवराम सिंह सफल हुए हैं। सफल छात्रों को संरक्षक डॉ. एससी अग्रवाल और आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज रावत ने प्रोत्साहित किया।
बलूनी क्लासेज के सफल हुए छात्र
चाल्सी गौतम 728, सौरभ 2026, शशांक पंत 2893, सचिन यादव 2947, कनिका शर्मा 3334, राजेश कुमार 3723, अमन कुमार 3927, अमित कुमार 4936, अंकित वर्मा 7335, योगेश रावत 8226, मोहित चौहान 9216 रैंक प्राप्त की है। सफल छात्रों को निदेशक डॉ. नवीन बलूनी ने प्रोत्साहित किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts