Categories: Crime

गर्मी के मौसम में मचाई गंगा दशहरा पर्व ने धूम

रामपुर। रविशंकर / ललित। पटवाई थाना क्षेत्र के जोलपुर ग्राम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब। गंगा दशहरा का महापर्व मंगलवार को मनाया जा रहा है। ज्येष्ठमाह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है और इसी दिन देवी गंगा धरती पर आईं थीं। इस दिन दान-पुण्य और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माना जाता है की इसी दिन गायत्री मंत्र का प्रकटीकरण भी हुआ था। इस पर्व के लिए गंगा मंदिरों सहित अन्य मंदिरों पर भी विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पर्व के चलते
श्रद्धालुओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया जिसमें बच्चे बूढ़े जवान सभी ने यहां आकर पर्व का आनंद उठाया । इस दिन श्रद्धालु गंगा नदी में डुबकी लगाकर (“गंगा” जिसे पुराणों में मां का दर्जा भी दिया गया है) से अपने तन मन को शांति प्रदान करने तथा पवित्रता प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।इसी प्रकार पूरे भारतवर्ष में जहां से भी गंगा सृजन करती है वहां ये पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।बढ़ती गर्मी व शुष्क मॉनसून के चलते इस पर्व को सभी ने बहुत हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाया व लोगों ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर गंगा के शीतल जल का भी आनंद उठाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts