Categories: Crime

तेज रफ्तार ने फिर किया जिन्दगी का शिकार

रामपुर। रविशंकर / ललित। शाहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंगोली निवासी सोम पाल(27) पुत्र रामभरोसे कल रात साईकिल पर सवार होकर खेत की तरफ जा रहा था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार पल्सर बाईक ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिसके कारण सोम पाल रोड पर खिंचढकर दूर जा गिरा और उसके सर में गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई।

बाईक सवार नीतू(26) पुत्र भारत सिंह निवासी सरिया मील बिलारी का रहने वाला है जिसे मौके पर मौजूद राहगीरों ने रोक लिया परन्तु किसी तरह वो बाईक छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा।जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts