Categories: Crime

मथुरा हिंसा : रामवृक्ष का दाहिना हाथ नक्सली चंदन बोस बस्ती से गिरफ्तार

लखनऊ। रवि पाल। मथुरा हिंसा के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव के सेकेंड इन कमांड नक्सली चंदन बोस को पुलिस ने बस्ती से गिरफ्तार कर लिया है। चंदन बोस के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल निवासी चंदन बोस रामवृक्ष यादव का दाहिना हाथ था और जवाहरबाग कांड के बाद से फरार चल रहा था। उसी ने एसओ संतोष यादव की गोली मारकर हत्या की थी।

बताया जा रहा है कि चंदन घायल है और वह पुलिस के छापेमारी के दौरान भाग नहीं सका। इस बीच गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर मथुरा से भी पुलिस की एक टीम बस्ती रवाना हो चुकी है। बताते चलें कि दो जून की शाम मथुरा के जवाहरबाग पार्क से अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर रामवृक्ष और उसके साथियों ने हमला कर दिया था। जिसमे एसपी सिटी मुकुल द्ववेदी और एसओ फरह संतोष यादव शहीद हो गए थे। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में 30 से ज्यादा उपद्रवियों की भी मौत हो गई थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts