Categories: Crime

माँ के लिए मिड डे मिल से चुराता था यह मासूम अण्डा।

वसीम अकरम त्यागी की कलम से
झारखंड में एक अजीब घटना सामने आई है झारखंड के गोड्डा जिले के पांडुबथान के प्राईमरी स्कूल में एक ‘चोर’ को पकड़ा गया है। नौ साल का अमित कोड़ा प्राईमरी स्कूल में पढ़ता है उसने स्वीकार किया है कि वह मिड डे मील में मिलने वाले अंडे को चुराया है। और वह आगे से भी ऐसा करता रहेगा। अमित की मां टीबी की मरीज है जिसे डाॅक्टरों ने पोष्टिक आहार लेने के लिये कहा है मगर बेइंतहा गरीबी की वजह से अमित की मां को दो समय का भोजन मिल पाना भी महज संयोग है। पोष्टिक आहार की पूर्ती के लिये अमित अंडा चुराता है।

नौ साल के इस ‘बुजुर्ग’ बच्चे की अब सिर्फ एक ही चिंता है कि अंडा खाकर उसकी मां टीबी से मुक्त हो जाए, ताकि ममता की छांव उसे बराबर मिलती रहे। वह कहता है, अगर मां ही नहीं रहेगी तो मुझे स्कूल कौन भेजेगा? जब मां ठीक हो जाएगी तो मैं अंडा खाने लगूंगा। उसने बताया कि मां आधा अंडा मुझे खिलाने की जिद करती है, पर मैं उनकी बात नहीं मानता हूं। इस खबर को पढकर आपके जहन में कौनसी तस्वीर उभरी ? झारखंड में राम राज्य अर्थात भाजपा की सरकार है। वही भाजपा जो उत्तर प्रदेश के कैराना में इन दिनों ‘पलायन’ खेल रही है। जब यह बच्चा बड़ा हो जायेगा तो हो सकता है इसके हाथ में धर्म रक्षा का हथियार थमा दिया जायेगा। तब शायद ही कोई सवाल करे पहले इस देश के बच्चों को खाना खिला देते तब धर्म रक्षा कर लेते। आये दिन तथाकथित हिन्दू रक्षक खुले मंच से अपील करते रहते हैं कि वे ज्यादा बच्चे पैदा करें। मगर उन बच्चों का क्या जो दो रूपये का अंडा महज इसलिये चुरा लेते हैं क्योंकि उनकी मां को पोष्टिक आहार की जरूरत है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts