Categories: Crime

चांदनी रात में नहीं कर पायेंगे ताज के हुस्न का दीदार

आगरा। चांदनी रात में ताज के दीदार की हसरत पालने वाले सैलानियों को इस माह मायूस होना पड़ेगा। रमजान में ताज को तरावीह के लिए खोले जाने के चलते इस बार रात्रि दर्शन नहीं होगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में रमजान खत्म होने के बाद ही रात में ताज का दीदार हो सकेगा।

पूर्णमासी के पांच दिनों में होता है रात्रि दर्शन
हर महीने में पूर्णिमा समेत पांच दिन के लिए (पूर्णिमा के दो दिन पूर्व व दो दिन बाद) ताज रात में खुलता है।हालांकि अगर इन पांच दिनो मे अगर शुक्रवार पड़ता है तो उस दिन भी ताज बंद रहता है।
रात 8 से 11 बजे तक होती है तरावीह
इस बार जून के प्रथम सप्ताह से रमजान की शुरुआत हुई और इसी के साथ तरावीह शुरू हो गयी। ताज में भी रोजाना रात 8 बजे से तरावीह होती है, जो रात 11 बजे तक चलती है।
जुलाई में होगा ताज का रात्रि दर्शन
जुलाई के प्रथम सप्ताह में ईद के साथ रमजान खत्म होगा, जिसके बाद आने वाली पूर्णमासी पर ही पर्यटक चांदनी रात में ताज का दीदार कर सकेंगे।
क्या कहना है रोजेदारों का
रोजेदार मुन्नवर अली ने बताया कि तरावीह के दौरान अगर ताज खोला जाए तो इबादत करने वालो की इबादत में खलल पड़ता है। यही कारण है नमाज पढ़े जाने वाले दिनों में ताज को रात्रि दर्शन के लिए बंद रखा जाता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts