Categories: Crime

दरोगा जी कोतवाली में शिकायत लेकर आई महिला से कराने लगे मसाज, फोटो हुई वायरल

हरदोई के कोतवाली में एसआई साहब के पास जब एक गरीब महिला अपनी समस्या लेकर पहुंची तो उन्होंने उसकी समस्या का निस्तारण के एवज में पहले अपने शारीर की मसाज कराई. यह बात पूरे जिले में सुबह से ही चर्चा का विषय बनी हुई है.

निर्बलों पर खाकी वर्दी का रौब
सूत्रों के मुताबिक मामला यूपी के हरदोई जिले की शहर कोतवाली का है. यह कोतवाली पिछले कई दिनों से चर्चा में थी कि इस बीच शहर कोतवाली में तैनात एसआई ने एक और नया गुल खिला दिया. बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर तो कोतवाल साहब लगाम लगा नहीं पा रहे है. लेकिन उनके रुतबे में कोई कमी न रहे. इसलिए वह खाकी वर्दी का रौब निर्बल लोगों पर गांठकर अपना कोतवाल का तमका चमका रहे है. इसी के चलते उनके कार्यालय का अन्य स्टाफ भी बेलगाम हो चुका है. नतीजतन कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर संजय यादव कोतवाली परिसर में अपने कमरे के बाहर खुलेआम एक महिला से मसाज करवा रहे है. किसी ने उनका यह फोटो खींचकर वायरल कर दिया.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts