Categories: Crime

सिकंदरा से छात्र लापता परिवार को अपहरण की आशंका

(शीतल सिंह)
आगरा: दोस्त के घर को निकला 11वीं का छात्र नौ जून से लापता है। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। परिजनों ने थाना सिकंदरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। सिकंदरा के दहतोरा निवासी उपेंद्र उर्फ उर्वेश कुमार 11वीं का छात्र है। नौ जून की दोपहर वह घर से दोस्त सौरभ के घर जाने की कहकर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। रात तक उसके न लौटने के बाद परिजनों ने तलाश की, तो जानकारी मिली कि वह दोस्त के घर से जाने के आधा घंटे बाद ही निकल गया था। इसके बाद कहां गया, कुछ पता नहीं चला। दोस्त को भी कुछ बताकर नहीं गया। फोन करने पर उसके नंबर से किसी और की आवाज सुनाई देती है। कॉल करने पर उसने उपेंद्र को पहले उत्तराखंड फिर दिल्ली के चांदनी चौक में बताया। परिजनों को अपहरण की आशंका है। उन्होंने थाना सिकंदरा में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। शुक्रवार को उसकी अंतिम लोकेशन चांदनी चौक पर मिली है। पुलिस अब मोबाइल नंबर के आधार पर छात्र की तलाश कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts