Categories: Crime

मऊ की घोसी कोतवाली से जुड़े निकले गाजीपुर लूटकांड के तार

संजय/यशपाल
मऊ। घोसी सीमावर्ती जनपद गाजीपुर में गत माह लूट की हुई ताबड़तोड़ घटनाओं के तार जनपद के घोसी कोतवाली से भी जुड़े हैं। गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को अमिला से लेकर दोहरीघाट तक का क्षेत्र खंगाला। अमिला निवासी एक युवक हाल ही में विदेश से वापस आया है। पूर्व से ही अक्सर आजमगढ़ जिले के तरवां क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपने ननिहाल में वह अक्सर जाया करता था। विदेश से वापस आने के बाद इस बार ननिहाल गया तो उसके कुछ मित्रों ने लूट की घटना को अंजाम देने का निर्णय लिया। यह युवक भी अपने मूल गांव के एक युवक संग इस घटना में शामिल हो गया। इस गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया। उधर गाजीपुर में इस घटना में शामिल तीन युवकों की गिरफ्तारी होते ही पूरी कहानी सामने आ गई।

पुलिस ने एक युवक को उसके ननिहाल से ही गिरफ्त में लिया तो दूसरे की गिरफ्तारी एवं सामान बरामदगी के लिए अमिला से लेकर दोहरीघाट तक दबिश दी। बहरहाल पुलिस इस अभियान को गोपनीय बनाए है हालांकि घटना में शामिल यहां के दूसरे युवक को भी हिरासत में लिए जाने की चर्चा में है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts