Categories: Crime

मंत्री जी एक नजर इधर भी: भ्रष्टाचार का अंबार, ठेकेदार भर रहे अपने भण्डार

रविशंकर/ललित
रामपुर। नगर विकास मंत्री माननीय मो०आजम खां ने शहर को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, यहां तक की आज तक किसी ने रामपुर शहर के लिए इतना कुछ नहीं किया है जितना मंत्री जी ने इतने कम समय में करा दिया है। जहां एक तरफ मंत्री जी ने शहर को झीलों, सड़कों, इमारतों व खूबसूरत गेट वनवा कर नवाजा है जिससे रामपुर का नजारा बहुत खास हो गया है।
वहीं दूसरी तरफ इस खूबसूरती में दाग लगाने का काम कुछ ठेकेदार कर रहे हैं। मोरी गेट के पास महात्मा गांधी स्टेडियम के सामने रोड स्थित फुटपाथ ठेकेदार की कमी के कारण थोड़ी सी ही बारिश होने से नीचे की ओर धस गया।  अब देखना यह है कि माननीय मंत्री जी के नगर में बारिश का मौसम और कितने ठेकेदारों के राज खोलता है और उनपर क्या कार्रवाई की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts