Categories: Crime

लालमन सैनी को चुना गया सैनी समाज का सरपंच

★ अंबेडकर पार्क में आयोजित हुयी सैनी समाज की सभा
रविशंकर / ललित
रामपुर। अंबेडकर पार्क में आयोजित सैनी समाज की सभा में आए सैनी युवा शक्ति दल के जिलाध्यक्ष लालमन सैनी को समाज की ओर से सर्वसम्मति से सरपंच चुना गया। समाज के वरिष्ठ पंचों सर्व श्री हुलासी राम सैनी, इन्द्रपाल सैनी एवं सुरेश सैनी ने पगड़ी पहनाकर , नव निर्वाचित सरपंच को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सरपंच श्री लालमन सैनी ने कहा कि वह हमेशा समाज के हित में कार्य करते रहे हैं।उन्होंने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर विनोद सैनी, पप्पी सैनी, आलोक सैनी इत्यादि ने फूल मालाएँ पहनाकर सरपंच का स्वागत किया।
सभा में भीमसेन सैनी, किशन सैनी, श्रीराम सैनी, गोकुल सैनी, हेतराम सैनी, महिपाल सैनी, दयाशंकर सैनी, प्रेम किशन सैनी, राजू सैनी, गंगा सरन सैनी इत्यादि अनेक लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सैनी ने किया। तथा कार्यक्रम के अंत में जलपान का आयोजन किया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts