Categories: Crime

मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध महिला हुयी घायल

रविशंकर / ललित
रामपुर। भोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोयला में दो बाइकें टकराने से बाइक पर सवार वृद्ध महिला हुई घायल। गंगा देई पत्नि चेतराम निवासी ग्राम मगरमऊ थाना शहजादनगर की है। घायल अपनी बहन की मौत में शामिल होने कोयला गांव जा रही थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी ।

जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल प्रशासन ने उसे मुरादाबाद रैफर कर दिया।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने टक्कर मारने वाली बाईक का नंबर यू०पी०22 आर०5228 नोट कर लिया है।
आरोपी बाइक सवार टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।आरोपी बाईक सवार की तलाश की जा रही है।पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts