Categories: Crime

कार की चपेट में आने से माँ बेटा घायल

संजय/यशपाल
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव के पास बैठौली बाइपास मार्ग पर रविवार की सुबह मारुति कार की चपेट में आ जाने से साइकिल सवार मां-बेटा घायल हो गए। गंभीरावस्था में दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। शहर से सटे करीमुद्दीनपुर (कीरमदीपुर) ग्राम निवासी रामकेर की पत्नी श्यामा देवी (45) रविवार की सुबह करीब आठ बजे अपने पुत्र कृष्णा (18) के साथ साइकिल पर बैठकर शहर की ओर जा रही थी। साइकिल सवार मां-बेटा शेखपुरा गांव के पास मारुति कार की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts