Categories: Crime

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

अखिलेश सैनी
रसड़ा(बलिया)। रसड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर ग्राम में एक 20 वर्षीय युवक की अकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।मृतक की पहचान इंद्रकेश चौहान पुत्र झूलन चौहान(20)निवासी रामपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक खेत में भैंस चरा रहा था।तब तक अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आगया जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।आज शाम 3 बजे की घटना।मौके पर पहुंची क्षेत्रीय प्रशासन ने दैविक आपदा के अंतर्गत सहायता राशि मृतक के परिजनों को देने का आश्वासन दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts