Categories: Crime

बोलेरो की चपेट में आने से दम्पत्ति की मौत

अरविन्द/आनंद
नगरा(बलिया)। थाना क्षेत्र नगरा के अंतर्गत मुहम्मदपुर मोड़ पर सड़क पार करते समय  पति-पत्नी को तेज रफ्तार बोलेरो ने बुरी तरह कुचल दिया निससे मौके पर ही  पति-पत्नी की मौत हो गयी । घटना स्थल  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वाहन चालक गाड़ी सहित भागने में कामयाब रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिहराहरपुर,निवासी मोबिन अन्सारी(45) परिसिया चट्टी से अपनी  दुकान बन्द करके सोमवार की शाम लगभग 7:45 बजे अपने पत्नी आसमीन (35) के साथ मुहम्मदपुर मोड़ स्थित अपने आवास के पास पहुंचकर सड़क पार करने के लिए इन्तजार कर रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो रौंदते हुए भाग गयी। इससे पति-पत्नी  की मौके पर मौत हो गयी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts