Categories: Crime

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवती का शव

अरविन्द कुमार सिंह/अनमोल आनन्द
बेल्थरा रोड(बलिया)। उभांव थाना के अंतर्गत तुर्तीपार रेगुलेट्टेर् के पास एक अज्ञात 26 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। शव सम्बंधित जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नन्हे राम सरोज ने बताया की युवती का शव दिन के लगभग 11 बजे प्लास्टिक के बोरे में मिला है। मृतका के शव पर हरे रंग की समीज है जिस पर स्टोन रंग की कढ़ाई है और सलवार का कलर गुलाबी है। चेहरा गोल व रंग गोरा है,लंबाई लगभग 5 फिट,बाएं हाथ के अनामिका उंगली में अंगूठी है,नाक में नथिया पहनी हुई है। पुलिस के अनुसार गले में सफ़ेद गमछा और नायलॉन की रस्सी है। जिससे गला दबाकर मारे जाने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts