Categories: Crime

दबंगो का आतंक की फायरिंग, छः लोग घायल

रविशंकर /सुरेश
★ एक राहगीर बच्चा भी आया फायरिंग की चपेट मे, हालत गंभीर
रामपुर। थाना भोट क्षेत्र के मुंडिया कला गांव में दबंगो ने रंजिश के चलते कई राउंड फायरिंग की जिसमें छः लोग घायल हुए व एक राहगीर बच्चे को भी गंभीर रूप से चोट आयी। घायलो में  मौ○हसन पुत्र मुन्ना उसका भाई मौ○अहमद पुत्र मुन्ना,महबूब हसन पुत्र मौ हसन,शाकुल नवी पुत्र अहमद नवी,अय्यूब हसन पुत्र मौ○हसन उर्फ बाबू  व राहगीर बच्चा  करमजीत सिंह  बुरी तरह से घायल हुए ।

घायलों ने बताया आरोपी गुड्डू जो गांव मुंडिया कला का ही रहने वाला है उसका  नैनीताल रोड पर इंडियन ढाबा के नाम से एक ढाबा है जहां  बहुत से अवैध कार्य जैसे अवैध गैस रिफलिंग पेट्रोल डीजल टैंकरो से अवैध रिफलिंग सरकारी अनाज उतारना व काला बाजारी ये सारे काम यहा होते हैं ।जिस बात पर विवाद हुआ तब विपक्ष से गुड्डू जो कि ढाबा मालिक है उसने कहा कि तुमने पुलिस को मेरे खिलाफ पुलिस को सूचना दी है।इसी बात को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था।जिसका भयंकर परिणाम आज देखने को मिला।
घटना में घायल सभी लोगो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से घायल राहगीर करमजीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts