Categories: Crime

नशे में धुत्त जायलो सवार युवकों ने पीएसी के ट्रक में मारी टक्कर

★ पीएसी के दो जवानों सहित, चार घायल
रवि पाल
मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर गेट चौराहे पर कल देर रात्रि पीएसी के ट्रक में, नशे में धुत्त जायलो गाड़ी में सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में पीएसी के दो जवान तथा जायलो में सवार दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहिद पुत्र इसराइल, दिव्यांशु, संजय तथा अनमोल निवासी महाविद्या कॉलोनी जायलो गाड़ी में बैठकर देर रात्रि में चौक बाजार की ओर से भरतपुर चौराहे की तरफ आ रहे थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक नशे में धुत्त थे।
जंक्शन की तरफ से आने वाला पीएसी का ट्रक भरतपुर चौराहे से डीग गेट जाने की तरफ मुड़ा, तभी जायलो ने ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे जायलो तथा पीएसी का ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जयलो में सवार संजय व अनमोल घायल हो गए। वहीँ 23 पीएसी के दशरथ सिंह और सुरेश सिंह को भी चोटें आयीं हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts