Categories: Crime

वेस्ट मैनेजमेन्ट के लिए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को माडल बनाया जायेगा

नीलोफर बानो
वाराणसी, 25 जून, 2016। वाराणसी में प्राकृतिक व याॅत्रिक विधि से अवशिष्ट प्रवन्धन अर्थात कूड़ा प्रवन्धन (वेस्ट मैनेजमेन्ट) के क्षेत्र में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को माडल के रुप में तैयार कर लोगो को वेस्ट मैनेजमेन्ट सम्बन्धी प्रशिक्षण भी दिया जायेगा। वाराणसी जिला प्रशासन के अधिकारी वेस्ट मैनेजमेन्ट के विशेषज्ञो के साथ चर्चा करके शीघ्र ही इस कार्यक्रम को मूर्तरुप प्रदान करने जा रहे है।

इस सम्बन्ध में वाराणसी के कलेक्टर विजय किरण आनन्द के नेतृत्व में जिला प्रशासन के अधिकारियो, वेस्ट मैनेजमेन्ट के विशेषज्ञो ने कुलपति आवास पर कुलपति प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों से भेट कर विस्तार से चर्चा की। कुलपति जी ने जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग करने सम्बन्धी आश्वासन दिया। लगभग दो घंटे चली बैठक में विशेषज्ञो ने कूड़ा प्रवन्धन के नेचुरल विधियो के सम्बन्ध में जानकारी दी। जिला प्रशासन का मानना यह है कि बीएचयू में वेस्ट मैनेजमेन्ट की इस पद्धति को क्रियान्वित करने के समस्त संसाधन मौजूद है, बीएचयू में प्रायोगिक तौर पर इस प्रणाली की सफलता के उपरान्त इसे वाराणसी के सभी वार्डो में फेज वाइज लागू किया जायेगा। बैठक में कलेक्टर, वाराणसी वेस्ट मैनेजमेन्ट विशेषज्ञो के अलावा बीएचयू के कुलपति प्रो0 गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, कुलसचिव डाॅ0 के0पी0 उपाध्याय, वित्ताधिकारी अभय कुमार ठाकुर, प्रोफेसर इंचार्ज डद्याान विशेषज्ञ इकाई, प्रो0 ए0के0 सिंह, चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो0 वी0के0 शुक्ला, सफाई एवं सहायक सेवाएॅ के सहायक कुलसचिव मोती चन्द प्रसाद आदि विशेष रुप से मौजूद थे। 

सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts