Categories: Crime

इंडियन प्रेस आर्गेनाइजेशन का गठन

जयपुर। रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जयपुर में की गयी, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा उपाध्यक्ष वी.के. शर्मा महासचिव मुकेश मिश्रा  कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा पी.आर.ओ. लोकेश जैन व कानूनी सलाहकार सुश्री नीना पारीक ( एड्वोकेट ) व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में इंडियन प्रेस आर्गेनाइजेशन की जिला इकाई जयपुर का गठन किया गया।

जिसमें सुश्री रेणु शर्मा बनी जयपुर अध्यक्ष, उपाध्याक्ष रमेश आसवानी सचिव बने हरीनाम सिंह एवं  पी.आर.ओ. आशीष पारीक बनाये गये। यह जानकारी राष्ट्रिय महासचिव मुकेश मिश्रा द्वारा दी गयी । उक्त बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने उद्बोधन में कहा कि अपने कर्मों के प्रति सच्चाई व ईमानदारी के साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए समाज में व्याप्त बुराईयों से लड़ने के लिए अपनी कलम के माध्यम से कन्धे से कन्धा मिलाकर सच्चाई की राह पर चलें।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts