Categories: Crime

डीएम ऑफिस में महिला ने किया आत्म-दाह का प्रयास, मची अफरा-तफरी

रवि पाल
मथुरा। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय में एक महिला ने अपने बेटे व भतीजे सहित आत्मदाह करने का प्रयास किया। डीएम कार्यालय में हुए इस वाकया ने सबके होश उड़ा दिए। घटना से आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। वहाँ मौजूद सुरक्षा गार्डों ने जैसे-तैसे महिला को रोका। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि विमला(45) पत्नी स्व०सुग्रीव सिंह, उसके बेटे रमेश(22) व भतीजे दीपक(31) पुत्र ओमवीर निवासी मकेरा ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्म-दाह का प्रयास किया था। महिला का कहना है कि उसके पति फ़ौज में थे और शहीद हो गए थे। अब गाँव में शहीद की समाधि पर कुछ दबंगों ने कब्ज़ा कर लिया है। जिस सम्बन्ध में वह पिछले ढाई महीने से डीएम के यहाँ प्रार्थना-पत्र दे रही है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुयी है। अंत में तंग आकर वह आत्मदाह पर मजबूर है।
वहीँ डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जाँच की बात कही है। दसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा जब इसकी जाँच करायी गयी तो पाया गया कि रमेश के पिता शहीद नहीं हुए थे। आपसी रंजिश के चलते उनकी हत्या कर दी गयी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts