Categories: Crime

ट्रेन के टॉयलेट में मिली युवती लाश

प्रमोद दुबे
वाराणसी/फैज़ाबाद। बनारस से लखनऊ तक सफर करने वाली वाराणसी लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच के शौचालय में एक 22 साल की युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। फैजाबाद जिले के रुदौली स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर आरपीएफ के जवानों ने युवती के शव को ट्रेन से नीचे उतारा जिसके बाद मामले की खबर बाराबंकी जीआरपी को दी गई और जीआरपी बाराबंकी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।
रोजाना की तरह ट्रेन वाराणसी से लखनऊ के लिए जा रही थी ट्रेन फैजाबाद जंक्शन पर पहुंची जहां से यात्रियों के सवार होने के बाद यह पैसेंजर ट्रेन हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रूकती हुई अपनी मंजिल लखनऊ के लिए रवाना थी लेकिन रुदौली स्टेशन से कुछ दूर पहले एक यात्री ने जब शौचालय का दरवाजा खोला ट्रेन के शौचालय में एक युवती का शव पड़ा हुआ नजर आया । इसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया और रुदौली स्टेशन पर ट्रेन को रुकवा दिया गया मामले की खबर पुलिस को मिलते ही रेलवे पुलिस फोर्स के जवान ट्रेन की बोगी में पहुंच गए इसके बाद पुलिस के जवानों ने महिला के शव को ट्रेन से नीचे उतारा प्राथमिक जांच में युवती किसी सभ्य परिवार की सदस्य नजर आ रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी  पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि युवती के साथ कोई आपराधिक घटना अंजाम दी गई है जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को ट्रेन के शौचालय में डाल दिया गया है । फिलहाल इस घटना से ट्रेन में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts