Categories: Crime

बर्खास्तगी के साथ नये मंत्रीमण्डल का विस्तार के बाद हुआ शपथ ग्रहण

शत्रुजीत त्रिपाठी
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में बर्खास्तगी का खेल खेला जा रहा है आज जहाँ नए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया वहीँ मंत्री मनोज पाण्डेय को बर्खास्त कर दिया गया यूपी में अखिलेश कैबिनेट का विस्तार खत्म हुआ जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडे को बर्खास्त कर दिया गया। उनकी जगह नारद राय को मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को 7वीं बार अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था। मंत्रिपरिषद में 5 नए मंत्री शामिल हुए। ज़ियाउद्दीन रिज़वी को भी मंत्री बनाया गया। फिलहा ज़ियाउद्दीन साउदी अरब में उमरा के लिए गए हुए हैं। वे 10 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे।

पूर्वांचल से 3 मंत्रियों को मिली जगह 1. बलराम यादव (कैबिनेट मंत्री)2. नारद राय (कैबिनेट मंत्री)3. ज़ियदुद्दीन रिज़वी (लखनऊ से बाहर है बाद में लेंगे शपथ)4. रविदास महरोत्रा (स्वत्रंत प्रभार मंत्री)5. शारदा प्रताप शुक्ला (स्वत्रंत प्रभार मंत्री)  इससे पहले अखिलेश यादव ने पिछली बार 31 अक्तूबर 2015 को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। उस समय पांच कैबिनेट मंत्री और 16 राज्य मंत्री बनाए गए थे।
मुख्तार फैक्टर को बैलेंस करने कि कवायद
कौमी एकता दल के विलय बाद हुए घमासान के बाद मंत्रिमंडल विस्तार  के समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि मुख्तार कि पार्टी से किनारा कसने के बाद इस मुद्दे पर भी ध्यान दिया गया है |
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts