Categories: Crime

धारदार हथियार से गोद कर की एम्बुलेंस चालक की हत्या

रविशंकर/गजेंद्र शंकर
रामपुर। बिलासपुर में 108 एम्बुलेंस के चालक योगराज पुत्र सुरेश निवासी रामसराय पाइंदानगर थाना कांठ (मुरादाबाद) की अज्ञात ने धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी।मामला कल रात का है बिलासपुर के सीएचसी आवास में किसी ने योगराज की हत्या कर दी।पिछले सवा दो साल से योगराज एम्बुलेंस चालक के पद पर कार्यरत था।आज सुबह योगराज का शव सीएचसी स्थित उसके कमरे में मिला।जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अन्य 108 एम्बुलेंस चालकों में अफसोस की लहर है और चेहरों पर मायूसी छाई है जो कल तक किसी की भी जान बचाने के लिए दम भरता था किसी ने सोचा ना था कि उसके साथ भी ऐसा कुछ भी हो सकता है । परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है । पुलिस जांच में जुटी है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts