Categories: Crime

कौमी एकता दल ने की प्रेस कांफ्रेंस, सपा पर पलटवार

तारिक़ आजमी।:
उत्तर प्रदेश के कौमी एकता दल के विधायक अफजाल अंसारी ने लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की।प्रेस कांफ्रेंस में अफजाल ने विलय प्रकरण पर प्रकाश डाला।अफजाल ने कहा कि, नेताजी ने सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए विलय की बात कही थी।अफजाल ने जानकारी दी कि, सपा नेता अंबिका चौधरी और बलराम यादव ने विलय कराया था।अफजाल अंसारी ने मुख्यमंत्री अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि, पार्टी में शिवपाल और मुलायम की कद्र नही है।साथ ही अफजाल ने समाजवादी पार्टी पर धोखा देने का आरोप भी लगाया।गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी ने स्वयं विलय की बात कही थी, लेकिन मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद पार्टी को इस फैसले पर अपने हाथ खींचने पड़े थे।

अफ़ज़ाल का बयान, यूपी में कानून व्यवस्था बहुत ख़राब:
कौमी एकता दल के विधायक और बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने राजधानी लखनऊ स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस की।विलय न होने से नाराज दिखे अफजाल ने सपा सरकार पर निशाना साधा।अफजाल ने लॉ एंड आर्डर पर सपा को निशाना बनाया और कहा कि, यूपी में कानून व्यवस्था बहुत ख़राब है।अफजाल ने ये भी कहा कि, सपा और भाजपा मिले हुए हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts