Categories: Crime

एसपी ने अपनी टीम संग निर्मल तमसा अभियान में लिया भाग

मऊ। निर्मल तमसा अभियान के पन्द्रहवें दिन जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा हनुमानघाट एवं गायघाट पर फाड़वा चलाकर मलबें को स्वयं हटाया गया। पुलिस अधीक्षक अपनी पूरी टीम के साथ, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार सिहं, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष एवं लाइन से 100 कास्टेबल उपस्थित रह कर साफ-सफाई को किया। जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि पूरे कार्यो की मानीटरिंग करते रहें। इसके साथ ही 14 सेक्टर में सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया।  
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, उप कृषि निदेशक डा0 आशुतोष मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 विनोद कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी और आम जन उपस्थित रहें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts