Categories: Crime

पोखरों का अस्तित्व पड़ा खतरे में, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

अंजनी राय
बलिया। बिल्थरा रोड तहसील क्षेत्र के जमुआंव गांव में स्थित दलित बस्ती में ग्राम समाज के पोखरे का अस्तित्व इस समय खतरे में है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार की मुहिम तालाबों की मरम्मत, रखरखाव और साफ सफाई को गांव के दबंगों द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। बताते चलें कि गांव के कुछ दबंग लोग पोखरे में कुङा और मिट्टी डालकर उसपर अवैध कब्जा कर रहे हैं जिससे पोखरे का अस्तित्व खतरे में पड गया है। जमुआंव गांव में पहले भी एक पोखरे का अस्तित्व समाप्त हो गया है । इस बाबत गांव के लोगों ने एसडीएम बिल्थरा रोड को पत्रक दिया है अब देखना यह है कि एसडीएम साहब पोखरे के अस्तित्व को बचाने में सफल हो पाते हैं कि नहीं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts