Categories: Crime

मथुरा रिफाइनरी अब विदेशों में भी करेगी तेल निर्यात, नेपाल से हुयी शुरुवात

मथुरा(रवि पाल)। मथुरा रिफाइनरी ने आज बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मथुरा रिफाइनरी के मार्केटिंग टर्मिनल से आज पहली बार फर्निश ऑइल की 11 गाड़ियाँ विदेश रवाना हुयीं। बता दें कि मथुरा रिफाइनरी द्वारा आज कुलराज ट्रेडर्स के माध्यम से नेपाल की जगदम्बा स्टील प्रा० लि० को 11 टैंकर फर्निश ऑइल वाया सनौली बॉर्डर से होकर भेजा गया है। इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन द्वारा नेपाल ऑइल कॉर्पोरेशन से तेल व्यापर के क्षेत्र में नए सम्बन्धों को आयाम देते हुए व्यापर में नयी पहल की गयी है।
आईओसी के मुख्यालय मुबंई से आये चीफ मैनेजर पी०पी० ढेकियाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर टैंकरों को रवाना किया गया। इस अवसर पर डीजीएम बी०सी० जोशी, डिपो मैनेजर सुधीर गुप्ता, व सीनियर मैनेजर के०एस० चौधरी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के०बी० दीक्षित आदि लोग उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts