Categories: Crime

जिलाधिकारी ने किया ईदगाह का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रविशंकर/गजेंद्र शंकर
रामपुर। जिलाधिकारी राजीव रौतेला ने अलविदा की नमाज को लेकर चल रही तैयारियों पर ईदगाह का किया दौरा। कहते हैं कि रमजान का महीना बड़ी इबादत का महीना होता है इस महीने में बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी इबादत कर रोजे रखते हैं।और अल्लाह से अपनी गलतियों की माफी मांगते हैं।इस महीने में पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और आखिरी जुम्मे को अलविदा के तौर पर मनाया जाता है।अलविदा की तैयारियाँ आज से शुरू हो गई है। आज बुधवार को जिलाधिकारी रामपुर, ने ईदगाह जाकर अलविदा की तैयारियों का निरिक्षण किया और साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts