Categories: Crime

दुराचार का मुकदमा हुआ दर्ज

संजय/यशपाल
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम टकराडीह में एक युवती रात को लगभग दस बजे शौच के लिए निकली थी तब तक बाइक सवार दो युवक आये और डरा धमकाकर बाइक पर बैठा लिए तथा गांव से लगभग 500 मीटर की दुरी पर ले जाकर रामबिलास मल्ल के मंदिर के पास दोनों युवको ने जबरदस्ती दुराचार किया रोते बिलखते युवती अपने घर आयी और परिजनो को आपबीती सुनाई।
सुबह परिजन बच्ची को लेकर मधुबन थाने पहुचे जहाँ थानाध्यक्ष ने दो लोगों के खिलाफ नामजद 363 ,366 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।
वही भाजपा नेता भरत भैया ने बताया कि सुबह 8:30 बजे से 3:30 बजे तक पुलिस थाने में युवती को बैठाकर तहरीर बदलवाती रही और सामूहिक दुराचार को न दर्ज कराने के लिए पुलिस दबाव बनाती रही जिसकी सूचना मैंने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा को दिया।                            
इस बारे में जब थानाध्यक्ष सुरेश मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने कहा भाजपा नेता का आरोप गलत है मेरे पास जब लड़की के परिजन आए तो मैंने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया तथा लड़की को मेडिकल मुआवना के लिए महिला अस्पताल भेज दिया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts