Categories: Crime

डबल मर्डर: फावड़े से काटकर मासूम पुत्र-पुत्री की हत्या, कातिल बाप गिरफ्तार

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ़ देहलूपुर (सिंहपुर) गांव में एक बाप ने अपने एक पुत्र व एक पुत्री को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने हत्यारे बाप को फावड़े के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी  पवन उर्फ छांगुर की पत्नी करीब पांच साल से मायके में रह रही थी।इधर, डेढ़ माह पहले वह अपने पांच वर्षीय पुत्र पियूष उर्फ प्रिन्स एवं 7 वर्षीय पुत्री खूश्बू के साथ यहां आयी थी।

अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने वाला पवन आये दिन उसके साथ कहासुनी करता था। चर्चा है कि गुरुवार को पत्नी से तकझक करने के दौरान ही पवन अपनी सात वर्षीय पुत्री खुश्बू को आंगन में लाकर पटक दिया। पत्नी कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह फावड़ा से अपनी बेटी को कई टुकड़ो में काट दिया। बचाव में पत्नी जैसे ही आगे बढ़ी, बेटी का कातिल बाप उसे भी दौड़ा लिया, लेकिन वह भाग गयी।पवन की दो बहने व मां भी जान बचाकर भागी। इसी बीच पवन अपने पुत्र प्रिंस को भी टुकड़ों में बांट दिया।पत्नी, मां व बहनो का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची तो सन्न रह गयी, क्योंकि कातिल बाप अपनी दोनों संतानों की हत्या कर उसके पास ही बैठा था।सूचना पर पहुची पुलिस ने पवन को पकड़ने के साथ ही उसके फावड़े व दोनों बच्चो के शव को कब्जे में ले लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts