Categories: Crime

सिर्फ 2 मिनट और हो गई साढ़े चार लाख रुपये की

रामपुर। रविशंकर वा ललित। रामपुर में फिर एक बार चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है ऐसा ही मामला आज सुबह कोतवाली क्षेत्र के पानदरीवा पोस्ट आफिस के सामने का है।घेर कलन्दर खा के रहने वाले राहत अली खाँ पुत्र रहमत अली खाँ की दुकान पानदरीवा के पोस्ट आफिस के सामने मनी ट्रांसफर की है। वह हर रोज काफी पैसों का लेनदेन करते हैं।

आज सुबह हर रोज की तरह अपने घर से साढ़े चार लाख रुपये का बैग लेकर अपनी दुकान पर पहुंचे थे।कुछ ही देर में हर रोज की तरह अपनी दुकान की साफ-सफाई करने लगे।और पैसों से भरा बैग काउन्टर के नीचे रख दिया जब वह साफ सफाई कर चुके तो वह अपने हाथ धोने कुछ ही कदम की दूरी पर लगे हैंडपंप पर पहुंचे हाथ धोकर जब वह वापस आए तो देखा कि पैसों से भरा बैग काउन्टर के नीचे से गायब था।उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और वह सिर पकड कर बैठ गए।फिर राहत अली खाँ ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सारी घटना की जानकारी ली।राहत अली खाँ ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। अब देखना है कि एसपी संजीव त्यागी जी के आने के बाद से जितनी तेजी से खुलासे हो रहे हैं क्या इस लूट का भी खुलासा उतनी तेजी से होगा या लुटेरे पुलिस को चुनौती देते रहेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts