Categories: Crime

अलवर जिले मे 20 जून से 108 एम्बुलेंस सेवाएं ठप

जयपुर। अब्दुल रज़्ज़ाक। 108 आपातकालीन सेवा कर्मचारी एकता यूनियन के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया की 108 एम्बुलेंस संचालक कम्पनी जी.वी.के.ई.एम.आर.आई.  के अधिकारियों कि तानाशाही के चलते अलवर जिले कि 108 एम्बुलेंस सेवा 20 जून सोमवार को अनिश्चित काल के लिये ठप रहेगी।

शर्मा ने बताया की एम्बुलेंस संचालक कम्पनी के जिला अधिकारी मोहित लवानीया द्वारा तानाशाही करते हुये कर्माचारियों से बद्तमीजी करना, गाली गलौच करना, ड्यूटी की एवज में पैसो की माँग करना, पैसे नही देने पर दुर जगह पर ट्रांसफर करना और नौकरी से निकालने की कार्यवाही करने के कारण जिले के एम्बुलेंस कर्मियो को मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आज कर्मचारीयों कि कम्पनी गार्डन मे बैठक मे तय किया गया कि कम्पनी के तानाशाह अधिकारी मोहित लवानीया को जिले से हटाया जाए और जिन कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है उनको वापस से लिया जाए व कर्मचारियों कि अन्य मांगो को नही माने जाने तक प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व मॆ 20 जून से अनिश्चित काल के लिये सेवाए ठप रहेगी

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts