Categories: Crime

अखिलेश कैबिनेट का विस्तार: 4 मंत्रिय़ों ने ली शपथ, कुल 5 मंत्रियों में से 3 कैबिनेट और 2 स्वत्रंत प्रभार मंत्री बनाए गए

लखनऊ। यूपी में अखिलेश कैबिनेट का विस्तार खत्म हुआ जिसमें विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडे को बर्खास्त कर दिया गया। उनकी जगह नारद राय को मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को 7वीं बार अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था। मंत्रिपरिषद में 5 नए मंत्री शामिल हुए। ज़ियाउद्दीन रिज़वी को भी मंत्री बनाया गया। फिलहा ज़ियाउद्दीन साउदी अरब में उमरा के लिए गए हुए हैं। वे 10 जुलाई को लखनऊ पहुंचेंगे।

4 मंत्रिय़ों ने ली शपथ , कुल पांच बनाये गए मंत्री , जिसमे तीन कैबिनेट और 2 स्वत्रंत प्रभार मंत्री बनाए गए
1. बलराम यादव (कैबिनेट मंत्री)
2. नारद राय (कैबिनेट मंत्री)
3. ज़ियदुद्दीन रिज़वी (लखनऊ से बाहर है बाद में लेंगे शपथ)
4. रविदास महरोत्रा (स्वत्रंत प्रभार मंत्री)
5. शारदा प्रताप शुक्ला (स्वत्रंत प्रभार मंत्री)

इससे पहले अखिलेश यादव ने पिछली बार 31 अक्टूबर 2015 को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। उस समय पांच कैबिनेट मंत्री और 16 राज्य मंत्री बनाए गए थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts