Categories: Crime

लगभग 40 घंटे से बिजली पानी बाधित होने से लोग परेशान

संजय/यशपाल
मऊ। रतनपुरा क्षेत्र में बिजली पानी आपूर्ति लगभग 40 घंटे से बाधित होने से हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार बना दिया है तो वहीं दो दर्जन ग्राम पंचायतें वर्षा के इस मौसम में गहन अंधेरे में डूबी हुई हैं। कृषि कार्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है। जलपूर्ति ठप्प होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परंतु संबंधित विभाग और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामाश्रय मौर्य, युवा समाज सेवी वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राजूलाल श्रीवास्तव ने इस ज्वलंत मुद्दे पर संबंधित शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब विद्युत आपूर्ति बहाल करने की आवाज उठाई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts