Categories: Crime

उत्तर प्रदेश के सत्ताधारी दबँगो की पिटायी SSP अनंत देव को पड़ी महँगी

गोरखपुर। शत्रुजीत त्रिपाठी। 60 बदमाशों का एनकाउंटर करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसएसपी गोरखपुर अनंत देव को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के पुत्र गौरव यादव की कैंट थाने में की गयी पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री ने निलंबित कर दिया।
गोपाल यादव हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता हैं और गोरखपुर जेल में बन्द हैं। गोरखपुर शहर में एक जमीन को लेकर गोपाल का अपने भाई से विवाद चल रहा है। सोमवार की रात में इसी जमीन पर कब्जे को लेकर गोपाल के बेटों और उनके भाई के बेटों में खूनी संघर्ष हुआ था। दोनों ओर से फायरिंग की गई। गोपाल के पक्ष द्वारा चलाई गई गोली से उनके भाई के दो पुत्र घायल हो गए जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
इसी मामले में पुलिस ने गोपाल के बेटों और अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की। आरोप है कि पुलिस के छापे से क्रुद्ध होकर गोपाल के पुत्र गौरव यादव अपने साथियों को लेकर कैंट थाने में चला आया और छापा मारने गए पुलिसकर्मियों को माँ-बहन की गालियां देने लगा। उसने यह भी कहा कि हिम्मत हो तो आकर पकड़ो।

थाने के अंदर उनकी यह हरकत पुलिस वालों को नागवार लगी और वहां मौजूद तीन चौकी इंचार्जों और कुछ सिपाहियों ने मिलकर गौरव को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस घटना की जानकारी होने पर सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार को थाने में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। गौरव के समर्थन में कुछ वकीलों ने भी प्रदर्शन कर दोषी पुलिस कर्मीयों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts