Categories: Crime

नाराज कर्मचारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

यशपाल सिंह।

आजमगढ़: सातवें वेतन आयोग के संस्तुतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट चैराहे पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक विरोध दर्ज कराया। सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मेहता पार्क में एकत्र हुए।
यहां बैठक के बाद जुलूस निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट चैराहे पर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। अध्यक्ष रामजनम प्रसाद रावत ने कहा कि सातवे वेतन आयोग की कर्मचारी विरोधी संस्तुति, केंद्र सरकार एवं संगठन के गद्दारों के खिलाफ हमारा यह प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी संगठनों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया है।
सरकार ने नीचले तबके के कर्मचारियों व संविदा कर्मचारियों के खिलाफ अन्याय किया गया है। संगठन के कुछ लोगों ने केंद्र सरकार से मिलकर हम कर्मचारियों के पेट में छूरा भोंका है। यूपी मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व सिंचाई विभाग के मंडल अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि जब तक हम संगठित हैं, तब तक कोई गद्दार सरकार से लाख मिल जाय हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
हम अपना हक लड़कर हासिल करेंगे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष तूफानी प्रजापति व रसोइया संगठन के अध्यक्ष पूनम ने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मांग पर केंद्र व राज्य सरकारें कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इस अनदेखी के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर रामअवध यादव, रामलाल यादव, उदयभान, दयाराम गोंड, विजय चैहान, किरन, विनोद राय, रामअवध यादव, रामप्यारे यादव, मिश्रीलाल, उषा देवी, गीता, गुड्डी, लल्लन चैहान, विनोद कन्नौजिया, रामरतन वर्मा, बनारसी आदि उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts