Categories: Crime

92 ड्रम अवैध रेक्टीफाईट स्प्रिट अपमिश्रित के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार

शत्रुजीत त्रिपाठी।
देवरिया। दिनांक 10.07.2016 को थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना, मृत्युंजय पाठक मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र में थे कि डुमरी चैराहे पर उ0नि0 राहुल सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल अपने कर्मचारीगण के साथ मिले, मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर ग्राम हिरिन्दापुर में रविन्द्र जायसवाल के बन्द राइसमिल के गोदाम में अवैध बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार किया जा रहा है। मय फोर्स के बन्द राईसमिल पर छापा डाला गया। गोदाम के गेट के अन्दर बैठे हुए कुछ लोग दिखायी दिये, जिन्हे पकड़ने का प्रयास किया गया तो मौके पर 02 व्यक्ति मिले, बाकी 03 व्यक्ति भागने में सफल रहे।

गिरफ्तार व्यक्ति
1.रविन्द्र जायसवाल पुत्र पारसनाथ, निवासी कस्बा रामपुर नोनिया टोला, थाना रामपुर कारखाना, जनपद देवरिया।
2.मोतीलाल जायसवाल पुत्र स्व0 श्रवण जायसवाल, निवासी उपरोक्त।

*फरार व्यक्तियों के नाम* –
1.अरूण जायसवाल पुत्र शम्भू जायसवाल, निवासी मुण्डेरा बाजार, थाना चैरीचैरा, जनपद गोरखपुर।
2.जगदीश गुप्ता पुत्र राजाराम गुप्ता, निवासी भटहट बाजार, थाना गुलरिया, जनपद गोरखपुर।
3.संतोष प्रजापति पुत्र रामबली, निवासी कुसुम्ही बाजार, थाना पिपराइच, जनपद गोरखपुर।

*बरामदगी का विवरण* –
1. 92 ड्रम अवैध रेक्टीफाईट स्प्रिट अपमिश्रित कुल 20240 लीटर।
2. नीला पाइप नोजल के साथ।
3. नौसादर 02 किग्रा व यूरिया 02 बोरी।
4. 20 लीटर की 512 अदद प्लास्टिक गैलन।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम* –
1.उ0नि0 मृत्युंजय पाठक, थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना।
2.उ0नि0 संजय कुमार, थाना रामपुर कारखाना।
3.उ0नि0 राहुल सिंह, प्रभारी सर्विलांस सेल।
4.उ0नि0 रामधारी मिश्रा, थाना कोतवाली, देवरिया।

5.कां0 कयूम अली, थाना रामपुर काखाना।
6.कां0 पुजारी प्रसाद, थाना रामपुर कारखाना।
7.कां0 राहुल सिंह, सर्विलासं सेल।
8.कां0 विमलेश सिंह, सर्विलांस सेल।
9.कां0 अनिल कुमार थाना रामपुर कारखाना।
10.कां0 हरिशंकर तिवारी, थाना कोतवाली।
11.कां0 कमलेश, थाना रामपुर कारखाना।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts