Categories: Crime

बच्ची का शव कब्र से निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम।

ललित सिंह/ मोहित कुमार
रामपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नईंम गंज निवासी रविंद्र कुमार यादव पुत्र सतपाल सिंह यादव जो की मुंबई में सी०आई०एस०एफ मे सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है रविंद्र की बीवी और बच्चे और उसके पिता के पास गांव में ही रहते हैं घटना 24 जून शाम की है

रविंद्र की ढाई साल की बेटी प्राची अपने घर के गेट पर बैठी थी वही गांव का राजपाल पुत्र डोरीलाल अपनी बैलगाड़ी से अपने खेत में घूरे की खाद डाल रहा था जब राजपाल अपनी बैलगाड़ी गाड़ी रविन्द्र के गेट पर लेकर आया तो किसी तरह प्राची बैल गाड़ी के नीचे आ गई जिससे उस की मौके पर ही मौत हो गई रविंद्र के परिवार वालों ने गांव वालों के कहने पर राजपाल को माफ कर दिया गया और मामला वहीं रफा-दफा कर प्राची के शव को दफन कर दिया गया परंतु इस मामले को रविन्द्र के परिवार वाले भूले नहीं थे कि राजपाल पूरे परिवार को बुरा-भला कहता और कहता मेरा तुम कुछ नहीं कर सकते पुलिस मेरा कुछ कर सकती पुलिस को मैं अपनी जेब में रखता हूं तरह तरह के ताने मारता बातों से तंग आकर रविंद्र के पिता सतपाल सिंह ने कल दिनांक 11/7/2016 को पुलिस अधीक्षक रामपुर को शिकायत पत्र दिया जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए जिसके चलते आज थाना प्रभारी शाहाबाद, क्षेत्र प्रभारी शाहबाद, एसडीएम शाहबाद पूरी टीम के साथ रविंद्र के गांव नईंम गंज पहुंचे और प्राची के शव को कब्र से निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts