Categories: Crime

बीएलओ के साथ बैठकें आज से।

बहराइच। नूर आलम वारसी। विधानसभा क्षेत्र 287-पयागपुर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी श्रीप्रकाश राय ने बताया कि वोटर लिस्ट सत्यापन कार्य की समीक्षा के लिए वह सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों के साथ विकास खण्डवार नामित बूथ लेबल आफीसर्स (बीएलओ) के साथ बैठक करेंगे।

श्री राय ने बताया कि 14 जुलाई को ब्लाक हुजूरपुर, 15 को ब्लाक विशेश्वरगंज एवं 16 को ब्लाक मुख्यालय पयागपुर में अपरान्ह 01:00 बजे से बैठक आहूत की गयी है। उन्होंने सम्बन्धित ब्लाकों में नामित बीएलओ को निर्देश दिया है कि वांछित अभिलेखों के साथ ससमय बैठक में उपस्थिति सुनिश्चित करें।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts