Categories: Crime

स्कार्पिओ की चपेट में आने से अधेड़ की मौत।

अरविन्द कुमार सिंह/अनमोल आनन्द
बेल्थरा रोड(बलिया)। थाना क्षेत्र उभांव के अंतर्गत जमुआँव चट्टी पर स्कार्पियो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।मृत व्यक्ति की पहचान परशुराम उर्फ़ सुरेश(50)निवासी तिरनई खिजिरपुर थाना उभांव जनपद बलिया में हुई है।
बताते चले की आज बुधवार की शाम 5 बजे की करीब जमुआंव चट्टी पर किसी कम बस अपने घर से आ रहे थे की अचानक तेज रफ़्तार से बेल्थरा रोड से आ रही स्कार्पिओ ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी।इस घटना से आक्रोश में आकर क्षेत्रीय जनता ने शव को रास्ते पर रख जाम लगा दिया।मौके पर पहुँच क्षेत्री पुलिस व एस0डी0एम0 बेल्थरा रोड  ने मामले को शांत करा जाम को हटाया वहीँ क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने मृतक के परिजनों को अर्थीक मदद के रूप में 10000/-रुपये का योगदान दिया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts