Categories: Crime

मिशन इन्द्रधनुष के तहत जिलाधिकारी द्वारा गोद लिऐ गए गांव फत्तेपुर में कराया गया टीकाकरण।

रविशंकर / गजेंद्र शंकर
■ मिशन इन्द्रधनुष के तहत जिलाधिकारी राजीव रौतेला द्वारा गोद लिऐ गए गांव फत्तेपुर में कराया गया टीकाकरण।
● महिलाओं के घर में व्यस्त होने पर पुरूषों ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता दिखाई व स्वयं ही बच्चों को लेकर टीकाकरण स्थल पहुंचे।

■ आज दिनांक 14-07-2016 को मिशन इन्द्रधनुष के अंतर्गत ग्राम फत्तेपुर में गांव की आशा प्रेमलता के निवास पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया जहां गर्भवती महिलाओं वह बच्चों के टीके लगाए गए।एएनएम बीना सेमबाल द्वारा टीकाकरण का संचालन किया गया व सुपरवाइजर ममता रानी द्वारा निरिक्षण किया गया व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बनाई गई टीकों की ड्यू लिस्ट भी देखी गई।केंद्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा रानी व कान्तीदेवी उपस्थित रहीं व टीकाकरण में पूर्ण रूप से योगदान दिया। टीकाकरण के दौरान लोगों को टीकाकरण के संबंध में उपर्युक्त जानकारियाँ भी दी गईं। यहां देखने को मिला कि महिलाओं के घर में व्यस्त होने की स्थिति में पुरूषों ने टीकाकरण के प्रति जागरूकता दिखाई व वे स्वयं अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण स्थल पर पहुंचे व पूर्ण टीकाकरण कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह की प्रतिस्पर्धा देखकर मिशन इन्द्रधनुष की सफलता का अनुमान लगाया जा सकता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts