Categories: Crime

सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,

बलिया। अन्जनी राय। माडल रेलवे स्टेशन पर छपरा जा रही सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने जाकर शव को अपने कब्जे में लिया। व्यक्ति की पहचान न होने के कारण उसे मर्चरी में रखा गया है। जीआरपी एसओ बैजनाथ सिंह ने बताया कि पहचान के लिए शव को रखा गया है। शिनाख्त न होने पर अंत में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts