जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आ रहे हैं इसमें थोड़ा दूर ही पुलिस लाइन के पास करीब 30 करोड़ की लागत से झील बन रही है इस झील की करीब 4 किलोमीटर लंबाई चारदीवारी बनाई गई है उसके अंदर 18 मीटर पत्थर से एक चक्कर 15 फुट गहरी झील बनाई गई है इस झील के अंदर म्यूजिकल फाउंटेन और 3 गेट फाउंटेन बनाए जा रहे हैं म्यूजिकल फाउंटेन से करीब 14 फुट ऊंची पानी की बौछार के साथ संगीत बजेगा रात में रंगीन रोशनी भी होगी 3 गेट फाउंटेन बनाए जा रहे हैं इनमें 7 फुट ऊंची पानी की बौछारें निकलेंगी। झील के अंदर लोगों के बैठने के लिए भी 5 सीट भी बनाई गई हैं चारों ओर खूबसूरत पटरी बनाई जा रही है ताकि लोग टहल भी सकें खूबसूरती के लिए चारों ओर बागवानी और फुलवारी लगाई जाएगी यह झील बेहद खूबसूरत बनाई जा रही है इसका काम लगभग पूरा होने को है इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से रामपुर आएंगे नैनीताल की नैंनी झील का मजा रामपुर में ही ले सकेंगे मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में भी एक बड़ी झील बनाई गई है करीब 1 किलोमीटर लंबी झील बेहद खूबसूरत है यूनिवर्सिटी के संस्थापक आजम खान ने इस झील का निर्माण कराया है इसमें काफी सुरक्षा व्यवस्था भी की गयीं है और जिससे कोई हादसा ना हो सके। इसमें मछली भी पल रही हैं जिन पर शोध किया जाएगा, जौहर यूनिवर्सिटी के सी०ओ० मोहम्मद अब्दुल्लाह आजम खान कहते हैं की झील में बारिश के दौरान यूनिवर्सिटी कैंपस में काफी पानी आता है इसे वाटर रिचार्जिंग में काफी मदद मिलेगी झील में विभिन्न प्रजातियों की करीब 20 लाख मछली भी पल रही हैं यूनिवर्सिटी में मत्स्य विभाग भी बनाया गया है इन मछलियों पर यूनिवर्सिटी के छात्र शोध करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…