Categories: Crime

कोटेदार की मनमानी से आहत होकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के कार्यक्रम के दौरान हुयी घटना।

रिपोर्ट- शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की जनसभा में युवक सत्येंद्र बिंद के आत्मदाह की कोशिश के मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह को तत्तकाल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस आशय का आदेश बुधवार की रात जिला मुख्यालय पर आया। उनका कार्यभार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को भानु प्रताप सिंह को सौंपा गया है।

डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि देवकली ब्लाक के किशोहरी गांव में कोटेदार की मनमानी की कई बार शिकायत मिली। उसकी जांच की जिम्मेदारी डीएसओ को दी गई लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा इस लापरवाही में डीएसओ को निलंबित किया गया है। मालूम हो कि किशोहरी के रहने वाले युवक सत्येद्र बिंद ने मंगलवार को सैदपुर आए पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव के कार्यक्रम में आत्मदाह की कोशिश की थी। उसका कहना था कि वह अपने गांव के कोटेदार धर्मेंद्र गुप्त की मनमानी के खिलाफ कई बार शिकायत किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। उल्टे कोटेदार ने ग्राम प्रधान से मिलीभगत कर उसे झूठे आपराधिक मामले में फंसा कर जेल भेजवा दिया। उस बेइंसाफी की ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री का ध्यान खींचने के लिए उसने आत्मदाह की कोशिश की। जाहिर है कि पीडब्ल्यूडी मंत्री के कार्यक्रम में ऐसी बड़ी घटना ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया। आत्मदाह की कोशिश के वक्त मौके पर तैनात रहे बहरियाबाद एसओ हरेराम मौर्य को निलंबित किया गया वहीं डीएसओ भी नप गए हैं। उधर इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच का डीएम ने आदेश दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts