Categories: Crime

नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, अभी दो दिन पहले ही हुई थी शादी।

कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के काजू चरवा गाँव में आज सुबह एक नवविवाहिता की करंट लगने से मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार रीना पुत्री शारदा प्रासाद गाँव खोपा थाना सरायअकील की रहने वाली है। 12 जुलाई को चरवा के काजू गांव में  ननकेश से शादी हुई थी ननकेश अपनी बारात रीना के घर खोपा गांव ले गया था। नवविवाहिता आज सुबह बाथरूम से नहा के अपने कमरे में ज रही थी की अचानक पंखे की तार में करंट उतर आया और नवविवाहिता की करंट से मौत हो गई। आखिर किस वजह से करंट उतरा ये किसी को मालूम नही है। लेकिन सोचने वाली बात है की आखिर दो दिन में रीना की मौत कैसे हो गई। कहीं ये ससुराल वालो की कोई साजिश तो नही है। नवविवाहिता के परिवार वालो का रो रो के बुरा हाल है एक बेटी के पिता को ये नही मालूम था की उसकी बेटी शादी के बाद उसे हमेशा के लिए ही छोड़कर चली जायेगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेके पोसमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी ये नही मालूम हुआ की लड़की वाले आगे क्या कर्यवाही करेंगे इस परिस्थिति में कई लोगो के पसीने छूट गए हैं। कहीं ये कोई योजना से तो हत्या नही की गयी है। इस सवाल का जवाब किसी के पास नही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts