Categories: Crime

सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की आकस्मिक बैठक पार्टी कार्यालय चाहरसु चौराहा जौनपुर में संपन्न हुई

जौनपुर। प्रमोद कुमार दुबे। सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की आकस्मिक बैठक पार्टी कार्यालय चाहरसु चौराहा जौनपुर मे पार्टी जिलाअध्यक्ष ब्रजभान राजभर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे पार्टी के जिलाअध्यक्ष बृजभान राजभर ने समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा। जो कार्यकर्ता क्षेत्र में नही जाते है तो ऐसे कार्यकर्ताओं को बख्शा नही जायेगा। उन्होंने निर्देश दिया की कार्यकर्ता क्षेत्र में निकल कर लोगों तक पार्टी मिशन के बारे में बताये और लोगो के सुख दुःख में हाथ बटाएँ।

अगर किसी गरीब का उत्पीड़न हो रहा है तो सूचना मिलने पर भारतीय समाज पार्टी गंभीरता से उनके साथ खड़ी होकर उस गरीब की लड़ाई लड़ेगी। पार्टी के मुख्य अतिथि राहुल सिंह सोलंकी ने कहा की 9 जुलाई को मऊ महापंचायत रैली भारतीय जनता पार्टी और भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन को देख कर प्रदेश की सत्ता प्रतिपक्ष पार्टी के लोग डगमगा गए है। दोनों पार्टीयो में भोखलाहट सी होने लगी है आने वाले विधानसभा चुनाव 2017 में पार्टी को सत्ता में जाने की शुभ ससंकेत हो चुका है। इस गठबंधन से भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। बैठक में बसपा को छोड़ कर बाबुराम गौतम, संदीप राजभर,राजेश राजभर शनि राजभर लोगो के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिलाल राजभर ने किया बैठक में उपस्थित मनीष सिंह, वरिष्ठ नेता विकाश सिंह, प्रमोद दुबे,शिवशंकर,रमेश आदि लोग उपस्थित थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts